संता- अरे यार तुम्हारे सिर पर पट्टी क्यों बंधी हुई है ? बंता-मेरी महबूबा ने फूल फेंककर मारा था। संता- क्या यार फूल से इतनी चोट लगती है भला ? बंता-उसने गुलदान से फूल तोड़ने की जहमत नही उठाई। सेक्रेटर का इंतजार अध्यापक ने कक्षा में छात्रों से कहा, मान लो तुम किसी बहुत बड़ी कंपनी के मैनेजर हो। इस पर एक निबंध लिखो। एक छात्र को चुपचाप बैठे देखकर अध्यापक ने उससे पूछा, तुम क्यों वही लिख रहे हो? मैं अपनी सेक्रेटर का इंतजार कर रहा हूं। छात्र ने बड़े रौब से उत्तर दिया।